भाजपा झारखंड में मंडरा रही, लेकिन मणिपुर में आदिवासियों के दर्द को नजरअंदाज कर रही: कल्पना सोरेन

kalpana pakud kalpana pakud

पाकुड़/ डुमरी : पाकुड़ और डुमरी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन की नेता कल्पना सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा के बड़े-बड़े नेता झारखंड में डेरा डाले हुए हैं। उनकी बेचैनी इस बात का सबूत है कि सत्ता से दूर रहना उनके लिए असहनीय हो गया है। लेकिन यही नेता मणिपुर में आदिवासी महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को देखने कभी नहीं गए। झारखंड में मंडराने वाले ये नेता सिर्फ वोट के भूखे हैं, जनता के दर्द से इन्हें कोई सरोकार नहीं।”

कल्पना सोरेन ने भाजपा की पिछली नीतियों को झारखंड विरोधी बताते हुए कहा, “जब भाजपा सत्ता में थी, उन्होंने झारखंड को बर्बाद करने का काम किया। हजारों स्कूल बंद किए, बच्चों को शिक्षा से वंचित किया, और 11 लाख गरीबों का राशन कार्ड रद्द कर उनके अन्न के अधिकार को छीना। केंद्र सरकार ने झारखंड के विकास के पैसे भाजपा शासित राज्यों में भेजे, जिससे हमारे राज्य के साथ अन्याय हुआ।”

महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

उन्होंने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि “हमने उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देना शुरू किया। आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जो अब 2500 रुपये तक बढ़ने वाला है। यह हमारे वादों की एक झलक है।”

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

कल्पना सोरेन ने कहा कि महिलाओं का महागठबंधन सरकार पर विश्वास बढ़ा है। “पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने जोरदार भागीदारी दिखाई, जो हमारी मंइया सम्मान योजना और अन्य महिला कल्याण योजनाओं की सफलता का प्रमाण है। भाजपा ने इन योजनाओं को रोकने के लिए कोर्ट में पीआईएल दायर की, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। यह भाजपा के मुंह पर तमाचा है।”

resizone elanza

भाजपा ने दबाया आरक्षण और धर्म कोड का मसला

कल्पना सोरेन ने भाजपा को घेरते हुए कहा, “हमने पिछड़ों को आरक्षण, 1932 आधारित स्थानीय नीति और आदिवासी सरना धर्म कोड लागू करने के लिए विधेयक पारित कर केंद्र को भेजा। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे दबाकर झारखंड के लोगों के साथ छल किया।”

उन्होंने जनता से अपील की कि झारखंड के विकास, आदिवासियों के अधिकार, और महिलाओं के सम्मान को बनाए रखने के लिए महागठबंधन सरकार को दोबारा मजबूत करें। “भाजपा की लूट और झूठ की राजनीति को हमेशा के लिए खत्म करना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *