महाराष्ट्र में महायुति की बड़ी जीत, झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी के संकेत
रांची: महाराष्ट्र और झारखंड के इन ताज़ा रुझानों ने राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन, जिसमें भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) शामिल हैं, बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। 288 सदस्यीय विधानसभा में 145 सीटों का बहुमत चाहिए, लेकिन महायुति 223 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जो दो-तिहाई बहुमत से भी अधिक है। वहीं, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन, जिसमें शिवसेना (उद्धव गुट), कांग्रेस और एनसीपी शामिल हैं, मात्र 52 सीटों के आसपास सिमटता दिख रहा है। यह भाजपा की महाराष्ट्र में जबरदस्त पकड़ और विपक्ष की कमजोर स्थिति को दर्शाता है।
दूसरी ओर, झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झामुमो और कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA गठबंधन, 50 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर है। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटें चाहिए, जबकि एनडीए 30 सीटों पर आगे चल रहा है। झारखंड में हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और उनकी सरकार के सामाजिक कल्याण के एजेंडे का असर साफ देखा जा सकता है।
ये नतीजे बताते हैं कि क्षेत्रीय राजनीति में लोकल मुद्दों और गठबंधन रणनीति का महत्वपूर्ण असर होता है।


