mela

अरगोड़ा सीओ का विवादित ऑडियो वायरल, दी सर फोड़ने की धमकी

अरगोड़ा

आपके लिए जरूरी खबर, अगर आप अरगोड़ा अंचल किसी काम से जा रहे हैं, तो सतर्क रहिए। यहां के अंचल अधिकारी (सीओ) सौरभ कुमार सुमन पर गंभीर आरोप लगे हैं । एक वायरल ऑडियो में सौरव कुमार सुमन कथित रूप से फागू साहू को धमकाते सुनाई दे रहे हैं।

ऑडियो में सौरव कुमार सुमन न केवल फागू साहू को मारने और उनका सर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं , बल्कि उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने के केस में फसाने की धमकी भी दे रहे हैं।

सुनिए अंचल अधिकारी का वायरल ऑडियो

Adiwasi Mahotsav

यह घटना प्रशासन की छवि पर गंभीर सवाल खड़े करती है । स्थानीय लोग और पीड़ित पक्ष अंचल अधिकारी सौरव कुमार सुमन पर कारवाई की मांग कर रहे है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

फागू साहू के पुत्र शंभू साहू ने बताया कि उक्त जमीन पर कई दिनो से केस चल रहा है और मामला कोर्ट में लंबित है, वर्ष 2023 को ही हमने उक्त जमीन पे दूसरे पक्ष द्वारा दाखिल खारिज के आवेदन को कैंसिल करने आवेदन सीओ को दिया था, लेकिन अंचल अधिकारी द्वारा बार बार टाल मटोल कर हमें वापस लौटा दिया जाता था।
कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद सीओ ने जमीन का म्यूटेशन दूसरे पक्ष के नाम कर दिया गया है।

resizone elanza

Telegram channel

वहीं अरगोड़ा अंचल अधिकारी सौरव कुमार सुमन का कहना है कि फागू साहू लोगो कई दिनो से उन्हें परेशान कर रहे थे , और जबरन म्यूटेशन रोकने का दबाव बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *