प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग घायल , 4 की स्थिति गंभीर : रामगढ़ चुटूपालू घाटी में हुई घटना
chuutupaliरामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में फिर एक बार फिर सड़क दुघर्टना देखने को मिला , जहां महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, दुर्घटना की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक तेज रफ़्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया, जिसके कारण रेलिंग सड़क के बीचों बीच बिखर गई, जिसकी चपेट में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन आ गई, इस हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए , जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है | घटना के बाद घायल लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची रेफर कर दिया हैl
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन प्रयागराज महाकुंभ जा रही थीl इसी क्रम में हादसा हो गयाl घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का एक लेन पूरी तरह जाम हो गयाl जानकारी के अनुसार ट्रेलर रांची की ओर से रामगढ़ की ओर जा रहा थाl इसी क्रम में चुटूपालू घाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर के बीचों बीच चढ़ गयाl ट्रेलर ने इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीचों बीच पूरी तरह से फैल बिखर गया था , जिसकी चपेट में आगे जा रही पिकअप वैन आ गई और सड़क के बीचों बीच पलट गयी , जिससे पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु इस दुर्घटना में घायल हो गएl घटना के बाद घाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी l

घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पिकअप वैन में सवार श्रद्धालुओं को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवायाl जहां प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया हैl घटना के संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली थीl जिसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया थाl अनियंत्रित ट्रेलर टक्कर मारते हुए डिवाइडर के बीचों बीच चढ़ गया थाl जिसकी चपेट में आकर पिकअप वैन भी पलट गईlहादसे में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालु घायल हो गएl घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl जिनमें से चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है।
दुर्घटना के कारण रांची से रामगढ़ मुख्य सड़क का एक लेन पूरी तरह से जाम हो गयाl फिलहाल सड़क को वन-वे किया गया हैlदुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाने के लिए दो-दो क्रेन लगाए गए हैंlजल्द ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर दोनों लेन को चालू कर दिया जाएगाl




