...

LIC ब्रांच से लाखों रुपए की चोरी, तिजोरी का ताला टूटा, CCTV DVR गायब

जमशेदपुर LIC चोरी

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में LIC के मेन ब्रांच-2 से लाखों रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़ दिया और पूरे कैंपस में लगे CCTV कैमरों का DVR भी गायब कर दिया। इस घटना के बाद ब्रांच के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, लगभग 55 लाख रुपये से अधिक नकद गायब होने की संभावना जताई जा रही है।

जब सुबह कार्यालय खोला गया, तो CCTV कैमरे काम नहीं कर रहे थे। जब इंजीनियर ने जांच की, तो DVR गायब मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई और ब्रांच के सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस को तिजोरी खुली मिली और खिड़की भी खुली हुई थी, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरों ने खिड़की के जरिए अंदर प्रवेश किया होगा।

munadi live whattsapp banne.jpg

बिष्टुपुर पुलिस ने पूरे कैंपस की कड़ाई से जांच शुरू कर दी है।सभी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद कर रही है।

resizone elanza

Telegram channel

वहीं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राकेश रंजन सिंहा ने बताया कि सुबह जब कार्यालय खोला गया, तो CCTV कैमरे काम नहीं कर रहे थे। जब इंजीनियर ने देखा तो DVR गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *