जैप जवान की दर्दनाक मौत, सड़क पर फंसा जनजीवन

बेरमो सड़क हादसा

बेरमो: बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड जैप के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में आक्रोश इतना बढ़ गया कि सड़क को घंटों जाम कर दिया गया।

हादसा अमलो चेकपोस्ट के पास हुआ, जहां गिरिडीह ड्यूटी के लिए अलग-अलग बाइक से जा रहे दो जैप जवानों को सीमेंट लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोमनाथ टोप्पो नामक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमंत निर्मल टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और बेरमो पुलिस की मदद से घायल जवान को तत्काल केंद्रीय अस्पताल, ढोरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया।
मृतक और घायल दोनों रांची के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

whatsapp channel

Jever News Paper

घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, सीओ संजीत कुमार सिंह और सीसीएल ढोरी के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

the-habitat-ad

लेकिन हादसे से आक्रोशित लोगों ने फुसरो-डुमरी मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

resizone elanza

हालांकि, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *