रांची में सौहार्द और समर्पण से सजे 2025 के पर्व, प्रशासन ने जताया सभी का आभार

रांची पर्व 2025

रांची, 4 अप्रैल: वर्ष 2025 में रांची जिले में होली, ईद, सरहुल, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी जैसे विविध धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को अभूतपूर्व शांति, आपसी सौहार्द और भव्यता के साथ मनाया गया। इन त्योहारों के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, चिकित्सा एवं विद्युत विभाग के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।

प्रशासन की ओर से पर्वों के दौरान दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों की निगरानी, शांति समिति की बैठकों का आयोजन, सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी और अफवाहों पर नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति अपनाई गई। साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के विशेष प्रबंधों ने पर्वों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा स्वयं उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को सतर्कता बरतने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। जिसका सीधा असर इन पर्वों के सुचारू आयोजन पर देखने को मिला।

whatsapp channel

Jever News Paper

होली के रंगों में विभिन्न समुदायों का उत्साह झलका, तो ईद की नमाज में भाईचारे की तस्वीर उभरी। सरहुल पर्व में आदिवासी समाज की परंपरा के साथ अन्य समुदायों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी के अवसर पर शहर की सड़कों पर श्रद्धा, सुरक्षा और अनुशासन का संगम देखने को मिला।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने पहले ही सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी, जिसे लोगों ने गंभीरता से आत्मसात किया। ड्रोन कैमरों से निगरानी, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, संचार नियंत्रण कक्ष और स्वच्छता ने पर्वों को ऐतिहासिक बना दिया।

resizone elanza

जिला प्रशासन ने इस अवसर पर श्री महावीर मंडल, श्रृंगार समिति, डोरंडा महावीर मंडल, महानगर महावीर मंडल, तपोवन मंदिर समिति, केंद्रीय सरना समिति और सेंट्रल मोहर्रम कमेटी सहित सभी सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।

the-habitat-ad

प्रशासन ने यह भी कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल और पोर्टल मीडिया की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। पत्रकारों ने सामाजिक समरसता, जनभावनाओं और सांस्कृतिक एकता के संदेश को निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ जनता तक पहुँचाया। उनके योगदान को प्रशासन ने सम्मानपूर्वक धन्यवाद दिया।

अंत में, पुलिस प्रशासन, रांची नगर निगम, चिकित्सा सेवाओं में लगे डॉक्टरों, पारा मेडिकल कर्मियों, विद्युत विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों को भी जिला प्रशासन ने निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए बधाई और आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *