Durga Puja
tulsyan

बोकारो एयरपोर्ट को लेकर बीजेपी का हमला, पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह को घेरा

Bokaro Airport News

उड़ान सेवा शुरू न होने के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, चेताया – आंदोलन करेंगे

बोकारो, 30 मई 2025: बोकारो एयरपोर्ट को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। पूर्व भाजपा विधायक बिरंचि नारायण ने बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एयरपोर्ट में उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर श्वेता सिंह के बयान को ग़लत तथ्यों पर आधारित और भ्रामक बताया।

image 87

क्या कहा बिरंचि नारायण ने?

पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने कहा:

shrawani mela

“श्वेता सिंह को जानकारी का घोर अभाव है। वे कह रही हैं कि स्टील मिनिस्टर से मिलकर एयरपोर्ट अथॉरिटी और सेल के बीच एमओयू कराया जाएगा, जबकि 15 साल के लिए पहले ही एमओयू हो चुका है।”

happy Teacher Day

उन्होंने यह भी कहा कि बोकारो एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था की बात करते हुए श्वेता सिंह ने डीजीपी से मुलाकात की, लेकिन उन्हें ये जानकारी होनी चाहिए कि 4 साल पहले ही 80 पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

resizone-elanza
rlifecare

उड़ान सेवा में देरी पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया

पूर्व विधायक ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा:

“अगर राज्य सरकार इच्छाशक्ति दिखाए तो एक महीने के भीतर उड़ान सेवा शुरू हो सकती है। लेकिन दुर्भाग्यवश, सरकार का रवैया ढीला है और जनता को जानबूझकर सुविधा से वंचित रखा जा रहा है।”

आंदोलन की चेतावनी

बिरंचि नारायण ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा:

“अगर बोकारो एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा शुरू करने की दिशा में शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।”

पृष्ठभूमि

बता दे कि बोकारो एयरपोर्ट पर उड़ान योजना के तहत विमान सेवा शुरू करने की लंबे समय से मांग की जा रही है। हालांकि निर्माण कार्य और तकनीकी प्रक्रियाएं काफी हद तक पूरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक उड़ान सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

Munadi Live पर जुड़ें रहिए, बोकारो और झारखंड की हर बड़ी राजनीतिक गतिविधि की सटीक और तथ्यपरक जानकारी के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *