रामगढ़ में जमीन विवाद में गिरिडीह के रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या, मांडू के रबोध गांव में सनसनी

Baleshwar Patel murder

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र स्थित रबोध गांव से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जमीन विवाद को लेकर गिरिडीह में पदस्थापित रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल ने इसी वर्ष मई महीने में रबोध गांव में लगभग 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वे अपनी खरीदी गई जमीन पर बोरिंग कराने पहुंचे थे।

इसी दौरान जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बालेश्वर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Adiwasi Mahotsav

घटना की सूचना मिलने के बाद मांडू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026 06 30 at 14.09.28 1 1
happy Teacher Day
happy Teacher Day

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के पीछे जमीन विवाद को प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

resizone elanza

Telegram channel

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन को लेकर पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

मांडू थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *