रांची एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत, बोले मंत्री- इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाना हमारी प्राथमिकता

Ranchi Airport International

पश्चिम एशिया संकट पर भी बोले केंद्रीय मंत्री, कहा- भारत को हर संभावित असर के लिए अलर्ट रहना होगा

रांची: Kinjarapu Ram Mohan Naidu ने रांची दौरे के दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई नई नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन किया और रांची एयरपोर्ट को जल्द इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का भरोसा दोहराया। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत को हर संभावित असर के लिए तैयार और अलर्ट रहना चाहिए।

एयरपोर्ट पर कई नई सुविधाओं की शुरुआत
Birsa Munda Airport पर केंद्रीय मंत्री ने फीचर वॉल, उड़ान यात्री कैफे, अवसर काउंटर, किड्स जोन और फ्लाईबेरी जैसी सुविधाओं का उद्घाटन किया। उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत के बाद अब यात्रियों को एयरपोर्ट पर चाय 10 रुपये और स्नैक्स 20 रुपये में उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।

स्कूटी पर बैठकर पहुंचे संजय सेठ के घर
रांची दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू पहले स्कूटी पर सवार होकर Sanjay Seth के साथ उनके घर पहुंचे। संजय सेठ ने रांची से काशी के लिए सीधी फ्लाइट और रांची एयरपोर्ट को इंटरनेशनल स्तर का बनाने की मांग उठाई। वहीं Mahua Maji ने हवाई किराए को नियंत्रित रखने की अपील की।

“एयरपोर्ट अब राज्यों की पहचान बन रहे”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम मोहन नायडू ने कहा कि एयरपोर्ट अब केवल यात्रा केंद्र नहीं, बल्कि राज्यों की संस्कृति, आर्थिक गतिविधियों और पहचान के प्रतीक बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर बने एयरपोर्ट पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए सम्मान की बात है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

10 साल में दोगुने हुए एयरपोर्ट
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में एयरपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 165 हो गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या और एयरक्राफ्ट की संख्या भी दोगुनी हो चुकी है।

resizone elanza

रांची एयरपोर्ट को मिलेगा इंटरनेशनल दर्जा
राम मोहन नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार रांची एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने को “टॉप प्रायोरिटी” के तौर पर आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि रांची को काशी विश्वनाथ मंदिर और दुनिया के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा।

झारखंड के अन्य शहरों को भी मिलेगी एयर कनेक्टिविटी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रांची के अलावा दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा और डाल्टनगंज में भी एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विस्तार के लिए बजट में 29 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

17 लाख से बढ़कर 27 लाख हुए यात्री
राम मोहन नायडू ने कहा कि पांच साल पहले रांची एयरपोर्ट से सालाना लगभग 17 लाख यात्री सफर करते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 27 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर राज्य सरकार और रक्षा विभाग से बातचीत जारी है।

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र अलर्ट
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल भारत के लिए स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन हर सेक्टर को संभावित असर के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि सिविल एविएशन सेक्टर को शॉर्ट-टर्म, मीडियम-टर्म और लॉन्ग-टर्म रणनीति तैयार करनी होगी।

ATF टैक्स घटाने का असर
हवाई यात्रा को महंगा होने से रोकने के लिए सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों और एयरपोर्ट चार्ज में कटौती की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने भी ATF पर वैट 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच अंतिम चरण में
केंद्रीय मंत्री ने अहमदाबाद में पिछले साल हुए विमान हादसे की जांच पर कहा कि जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *