रांची से हवाई यात्रा महंगी, फ्लाइट किराए में 25 से 35% तक बढ़ोतरी

Air Ticket Price

ATF कीमत और फ्यूल सरचार्ज बढ़ने से यात्रियों की जेब पर असर

रांचीः घरेलू हवाई यात्रा अब यात्रियों की जेब पर भारी पड़ने लगी है। रांची से देश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों के किराए में हाल के दिनों में 25 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एयरलाइंस कंपनियों द्वारा ईंधन शुल्क (फ्यूल सरचार्ज) बढ़ाए जाने और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में वृद्धि के कारण टिकट दरों में यह उछाल देखा जा रहा है।

टिकटों पर अतिरिक्त ईंधन शुल्क
एयरलाइंस कंपनियों ने भी किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 12 मार्च से घरेलू उड़ानों की टिकट पर 399 रुपये का अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज जोड़ने का फैसला किया है। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है और टिकट पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं।

रांची से दिल्ली का किराया 12 से 15 हजार
ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार रांची से प्रमुख शहरों के लिए टिकट दरों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल रांची से दिल्ली के लिए फ्लाइट किराया 12 हजार से 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह रांची से हैदराबाद के लिए टिकट लगभग 10 हजार से 13 हजार रुपये के बीच मिल रहा है।

Adiwasi Mahotsav

मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी बढ़ा किराया
रांची से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को करीब 15 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि कोलकाता के लिए फ्लाइट किराया लगभग 8 हजार से 10 हजार रुपये के बीच है। वहीं मुंबई के लिए टिकट का दाम 14 हजार से 16 हजार रुपये तक पहुंच गया है। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक सामान्य दिनों की तुलना में इन रूटों पर 25 से 35 प्रतिशत तक किराए में वृद्धि दर्ज की गई है।

happy Teacher Day

ATF की कीमत बढ़ना मुख्य कारण
तारा ट्रैवल एजेंसी के संचालक रणधीर कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी और एयरलाइंस कंपनियों की परिचालन लागत बढ़ने की वजह से टिकट दरों में इजाफा हुआ है।

resizone elanza

Telegram channel

उन्होंने कहा कि अंतिम समय में टिकट बुक कराने पर किराया और ज्यादा हो जाता है, इसलिए यात्रियों को पहले से बुकिंग कर लेनी चाहिए।

पहले बुकिंग करने से मिल सकती है राहत
ओम ट्रैवल्स के रूपेश कुमार के अनुसार सामान्य तौर पर फ्लाइट किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि टिकट का किराया मांग और उपलब्ध सीटों के आधार पर बदलता रहता है।

एविएशन क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ने से टिकट की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर किराया पाने के लिए पहले से टिकट बुक करना और अंतिम समय की बुकिंग से बचना चाहिए।

फिलहाल रांची से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई यात्रा महंगी हो गई है और आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के साथ किराए में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *