रोटी पर चला बुलडोजर? मोरहाबादी हाट बंद होने पर सड़कों पर उतरे सैकड़ों सब्जी विक्रेता
रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी में वर्षों से लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को प्रशासन द्वारा बंद किए जाने के बाद शनिवार को सैकड़ों सब्जी विक्रेता सड़कों पर उतर आए। बाजार बंद करने के फैसले के विरोध में दुकानदारों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।…
