Durga Puja
tulsyan

पाकुड़ में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार, मामला दर्ज

पाकुड़ में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त पाकुड़ में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

खनन निरीक्षक ने दर्ज कराया केस, थाना प्रभारी बोले- किसी भी हालात में अवैध परिवहन नहीं चलेगा

पाकुड़: झारखंड में बालू के अवैध परिवहन पर पुलिस और खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिरणपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए धोवाडांगा निकट अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने धोवाडांगा स्थित सड़क से गुजर रहे बालू लदे ट्रैक्टर को देखकर जांच के लिए रोका। पुलिस द्वारा चालक से कागजात की मांग की गई, लेकिन मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया और इसकी सूचना खनन विभाग को दी।

खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने इस संबंध में हिरणपुर थाना में ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस की मानें तो एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की सख्त पाबंदी के बावजूद ग्रामीण इलाकों में अब भी अवैध बालू परिवहन का धंधा जारी है।

shrawani mela

थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि,
“अवैध रूप से बालू की ढुलाई किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

happy Teacher Day

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बालू की अवैध निकासी और परिवहन से न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ रहा है। कई जगह नदियों का प्राकृतिक प्रवाह अवैध खनन के कारण बाधित हो चुका है।

resizone-elanza
rlifecare

पाकुड़ जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से पहले भी कई बार अभियान चलाकर दर्जनों ट्रैक्टर और डंपर जब्त किए जा चुके हैं। इसके बावजूद बालू का अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। अब पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से उम्मीद की जा रही है कि इस पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *