बिहार में नई सरकार का रास्ता साफ — 20 नवंबर को शपथ, मंत्रिमंडल का फॉर्मूला भी तय!

Bihar New Government Oath

नीतीश 19 को इस्तीफा देंगे, 20 को ले सकते हैं शपथ; BJP–JDU–LJPR–HAM–RLM को मिलेगा प्रतिनिधित्व

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए ने अब सरकार गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 नवंबर को अपनी वर्तमान सरकार को भंग करने की औपचारिक सिफारिश करेंगे, और राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे। इसके साथ ही नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।

एनडीए की ओर से नीतीश कुमार का नाम फिर से मुख्यमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से तय माना जा रहा है। चुनाव नतीजों के तुरंत बाद से ही पटना में जारी बैठकों में इसी फैसले के संकेत मिलते रहे हैं।

20 नवंबर को शपथ — गांधी मैदान बनेगा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का मंच
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।
ये कार्यक्रम इस बार बेहद भव्य और उच्च सुरक्षा वाले माहौल में होगा —

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • कई केंद्रीय मंत्री
  • एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री
  • NDA के शीर्ष नेता
  • वरिष्ठ नौकरशाह और VVIP अतिथि

गांधी मैदान को आम जनता के लिए 20 तारीख तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और वीवीआईपी पैसज तैयार किए जा रहे हैं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

मंत्रिमंडल का फॉर्मूला लगभग तय — सभी घटक दलों को प्रतिनिधित्व
केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने नई सरकार के मंत्रिमंडल की रूपरेखा पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। मांझी ने कहा कि कैबिनेट में सभी सहयोगी दलों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

NDA कैबिनेट के संभावित मंत्री इस तरह हो सकते हैं:

➡ BJP — 16 मंत्री

resizone elanza

दो डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे।

➡ JDU — 14 या 15 मंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित।

➡ LJPR — 3 मंत्री

चिराग पासवान की पार्टी को महत्वपूर्ण हिस्सेदारी।

➡ HAM — 1 मंत्री

संभावना है कि संतोष सुमन एक बार फिर से मंत्री बनेंगे।

➡ RLM — 1 मंत्री

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी।

जीतनराम मांझी ने यह भी साफ किया कि फॉर्मूला मीडिया में चर्चा के आधार पर अनुमानित है। आधिकारिक रूप से अभी नामों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन NDA के भीतर सहमति इसी मॉडल पर बनती दिख रही है।

“नीतीश की योजनाओं से मिला महिलाओं व दिव्यांगों का समर्थन” — मांझी
जीतनराम मांझी ने NDA की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय बिहार की जनता को दिया।
उन्होंने कहा कि—

“महिलाओं और दिव्यांगों के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किए हैं, उसी की बदौलत हमें भारी समर्थन मिला है। यह जनता का जनादेश है, जिसे हम मजबूती के साथ पूरा करेंगे।”

NDA की जीत में महिलाओं की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। इस चुनाव में महिला वोटिंग पुरुषों से कई प्रतिशत अधिक दर्ज हुई थी।

कैसा रहा चुनाव परिणाम? — NDA का तूफानी प्रदर्शन
बिहार चुनाव 2025 में NDA ने 243 में से 202 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। यह पिछले कई चुनावों में सबसे बड़ा जनादेश है।

सीटें इस प्रकार मिलीं —

  • BJP — 89 सीटें
  • JDU — 85 सीटें
  • LJPR — 19 सीटें
  • HAM — 5 सीटें
  • RLM — 4 सीटें

दूसरी ओर महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। AIIMIM ने 5 सीटें और BSP को 1 सीट मिली।

अब आगे क्या? — विभाग बंटवारा और पहली कैबिनेट बैठक
20 नवंबर को शपथ ग्रहण के बाद NDA सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेगी। इसमें प्रमुख विभागों का बंटवारा, विधानसभा स्पीकर का चयन और प्राथमिक घोषणाएँ शामिल होंगी। बिहार में नई सरकार क्विक एक्शन मोड में आने वाली है — क्योंकि यह जनादेश भारी है और जनता की अपेक्षाएँ भी उतनी ही बड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *