ठंड बढ़ते ही रांची में अंडा हुआ महंगा, आम लोगों की थाली पर पड़ा असर

Egg Price Hike

Ranchi :राजधानी रांची में ठंड बढ़ते ही अंडे की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। खुले बाजार में अंडा अब 9 रुपये प्रति पीस बिक रहा है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। एक दर्जन अंडे की कीमत 95 से 100 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि एक ट्रे अंडा 225 से 230 रुपये में बिक रही है। वहीं 210 अंडों वाली पेटी की कीमत 1570 रुपये तक पहुंच गई है।

थोक विक्रेताओं का कहना है कि इतनी महंगाई पहले कभी नहीं देखी गई। गर्मियों में यही अंडा 160 रुपये प्रति ट्रे बिकता था, लेकिन ठंड शुरू होते ही कीमत लगातार बढ़ती चली गई। पिछले साल इसी समय अंडा 200 से 210 रुपये प्रति ट्रे की दर से उपलब्ध था।

फिलहाल रांची में अंडे की आपूर्ति आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से हो रही है। वहीं स्थानीय बाजार में देशी अंडा 16 से 17 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। सोनाली मुर्गी का अंडा 13 से 14 रुपये और बतख का अंडा 12 से 13 रुपये प्रति पीस मिल रहा है। अधिक कीमत के कारण देशी अंडा अब केवल शौकिया लोग ही खरीद रहे हैं।

Adiwasi Mahotsav

व्यापारियों का कहना है कि सर्दियों में अंडे की मांग अचानक बढ़ जाती है, क्योंकि लोग इसे ऊर्जा और गर्माहट देने वाला खाद्य पदार्थ मानते हैं। अंडा प्रोटीन और फैट से भरपूर होता है, जो ठंड में शरीर को ताकत देता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यही वजह है कि सर्दियों में अंडे की खपत तेजी से बढ़ जाती है।

happy Teacher Day

दुकानदारों के अनुसार फिलहाल कीमतों में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ठंड और बढ़ने के साथ मांग और सप्लाई का अंतर और गहराने की संभावना है, जिससे अंडा आने वाले दिनों में और महंगा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *