mela

कम ब्याज पर लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, रांची से बंटी-बबली स्टाइल दंपती गिरफ्तार

Bunti Babli Arrested

Ranchi: राजधानी रांची में व्यवसायियों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बंटी-बबली की तर्ज पर ठगी करने वाले इस दंपती ने न सिर्फ रांची बल्कि झारखंड और ओडिशा के कई कारोबारियों को अपना शिकार बनाया था। कांके थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवाजी पाटिल उर्फ अमित महतो और उसकी पत्नी एंजेला कुजूर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह दंपती बड़े कारोबारियों को कम ब्याज और आसान शर्तों पर बड़े अमाउंट का लोन दिलाने का भरोसा दिलाता था और इसके एवज में मोटी रकम ऐंठ लेता था।

कारोबारी से 74 लाख की ठगी, ऐसे फंसा शिकार
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब रामगढ़ जिले के व्यवसायी सरोजकांत झा ने कांके थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें कम ब्याज दर पर बड़ा लोन दिलाने का झांसा दिया और प्रोसेसिंग फीस व अन्य खर्चों के नाम पर करीब 74 लाख रुपये वसूल लिए।

Adiwasi Mahotsav

जब तय समय पर लोन नहीं मिला और कारोबारी ने पैसे वापस मांगे, तो ठग दंपती ने एक जमीन का फर्जी एग्रीमेंट दिखा दिया। जांच में यह भी सामने आया कि जिस जमीन का एग्रीमेंट किया गया, वह आरोपियों की थी ही नहीं।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

कई राज्यों में फैला था ठगी का नेटवर्क
ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि दंपती ने ओडिशा में भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया था। ओडिशा के सुदाम बारीक नामक व्यक्ति से जुड़े एक व्यवसायी से भी लगभग 42 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इसी कारण दोनों की तलाश ओडिशा पुलिस भी कर रही थी।

resizone elanza

Telegram channel

गिरफ्तारी के बाद खुले कई राज
पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने कई अन्य कारोबारियों से भी लोन दिलाने के नाम पर ठगी की है। फिलहाल पुलिस इनके बैंक खातों, लेन-देन और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कुल कितनी रकम की ठगी की गई है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
रांची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही ओडिशा पुलिस को भी उनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में ठगी से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने आम लोगों, खासकर व्यवसायियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लोन ऑफर में जल्दबाजी न करें और बिना आधिकारिक बैंक या वित्तीय संस्था के दस्तावेजों की जांच किए पैसे न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *