मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सांसदों की शिष्टाचार मुलाकात

Political Meeting

Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्णिया (बिहार) से लोकसभा सांसद श्री पप्पू यादव एवं कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से लोकसभा सांसद श्री नवीन जिंदल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 18.05.44

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष के आगमन पर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भी आगंतुकों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी संवाद और राजनीतिक शिष्टाचार की झलक देखने को मिली।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 18.05.44 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *