विवाद के बीच BCCI का KKR को निर्देश, मुस्तफिजुर को रिलीज करने को कहा

Indian Cricket

मुनादी Live: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा कदम उठाया है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है।

मुस्तफिजुर रहमान को KKR द्वारा खरीदे जाने के बाद से ही यह मामला राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बना हुआ था। KKR के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी विवाद को देखते हुए अब BCCI ने औपचारिक रूप से हस्तक्षेप किया है।

दरअसल, इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा से जुड़ी है। हाल के महीनों में वहां से आई घटनाओं ने भारत में गहरी चिंता पैदा की है। इन्हीं घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा और शिवसेना समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने सवाल उठाया था कि ऐसे हालात में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने की अनुमति क्यों दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026 01 03 at 12.37.17

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी राशि खर्च कर खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस मात्र दो करोड़ रुपये था। इस खिलाड़ी को लेकर KKR और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी बोली देखने को मिली थी, जिसमें अंततः KKR ने बाज़ी मारी। हालांकि, खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के बाद से ही शाहरुख खान और फ्रेंचाइजी को लगातार विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ा।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

BCCI सूत्रों के अनुसार, बोर्ड नहीं चाहता कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में किसी भी तरह का राजनीतिक या सामाजिक विवाद हावी हो। इसी कारण बोर्ड ने KKR को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि वे मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करें, ताकि लीग की छवि और निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे।

resizone elanza

अब देखना यह होगा कि KKR इस निर्देश पर कब और कैसे अमल करता है, और मुस्तफिजुर रहमान के भविष्य को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाता है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने आईपीएल और क्रिकेट से जुड़ी राजनीति को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *