उधारी का खौफनाक अंजाम: बुढ़मू हत्या कांड का 48 घंटे में पर्दाफाश

Budhmu Murder Case

Ranchi: बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधकर्मियों को हथियार, जिंदा गोली, मोबाइल फोन और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि कानून से बच पाना आसान नहीं।

क्या है पूरा मामला
यह मामला बुढ़मू थाना कांड संख्या 82/25 से जुड़ा है। अज्ञात अपराधियों ने पियूष उर्फ इबरार अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को सरईदाह करमबोहा नदी के पास रेलवे पुल के समीप रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मृतक के चाचा मो. एकराम (निवासी हफुवा, थाना पतरातु, जिला रामगढ़) ने बुढ़मू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विशेष टीम का गठन, तकनीकी जांच से खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही थी।

munadi live whattsapp banne.jpg

2 जनवरी को सूचना मिली कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधी छापर बरवाटोली गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर समीर अंसारी और साहिल टुडू को गिरफ्तार किया।

resizone elanza

Telegram channel

उधारी बनी हत्या की वजह
पूछताछ में समीर अंसारी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसने करीब छह महीने पहले मृतक पियूष उर्फ इबरार अंसारी से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। लगातार पैसों की मांग और दबाव से परेशान होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

योजना के तहत मृतक को गोली मारकर उसकी हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया।

हथियार और बाइक बरामद, एक और आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पूछताछ के आधार पर राम मुर्मू को भी गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर नरेश मरांडी के घर से—

  • एक मैगजीन युक्त देशी पिस्तौल
  • एक देशी कट्टा
  • 9 जिंदा गोली
  • घटना में प्रयुक्त बाइक

बरामद की गई। नरेश मरांडी को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  • समीर अंसारी
    (पिता – आमिर अंसारी, निवासी – हफुआ मुस्लिम टोला, पतरातु, रामगढ़)
  • साहिल टुडू
    (पिता – महादेव टुडू, निवासी – छापर बरवाटोली, बुढ़मू, रांची)
  • राम मुर्मू
    (पिता – मनोज मुर्मू, निवासी – छापर बरवाटोली, बुढ़मू, रांची)
  • नरेश मरांडी
    (पिता – देवराम मांझी, निवासी – पचंडा, बड़कागांव, हजारीबाग)

पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप
पुलिस की तेज़ कार्रवाई से न सिर्फ यह हत्याकांड सुलझा है, बल्कि इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी संगठित अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *