रांची में बरियातू फायरिंग रेंज परिसर में भीषण आग

Bariatu Firing Range

टायरों में लगी आग से फैली दहशत, असामाजिक तत्वों की आशंका

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू फायरिंग रेंज परिसर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां रखे टायरों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों के साथ उठता घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

आग इतनी तेज थी कि कुछ समय के लिए इलाके में दृश्यता भी कम हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त एहतियात बरते जा रहे हैं।

Adiwasi Mahotsav

असामाजिक तत्वों पर शक
मौके पर मौजूद सेना के जवानों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाए जाने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

happy Teacher Day

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *