...

रांची के मोराबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किया झंडोतोलन

स्वतंत्रता दिवस

78वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोराबादी में झंदोतोलन किया और परेड को सलामी दी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में चल रहे योजनाओं की जानकारी भी दी।वहीं कार्यक्रम में झारखंड के कई अधिकारियो को सम्मानित भी किया।

Untitled design 23


उन्होने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा प्यारे झारखण्ड वासियों, जोहार ! भगवान बिरसा मुण्डा, वीर सिद्धो कान्हू जैसे महान सपूतों की बलिदानी भूमि पर मैं आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ और समस्त झारखण्डवासियों तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। आज हम भारत की आजादी की 78वीं वर्षगाँठ पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

Untitled design 24

कार्यक्रम में मुख्यरूप से मुख्य सचिव एल ख्यांते, डीजीपी अनुराग गुप्ता, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, सरकार के मंत्री गण, आधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *