‘Give to Gain’ संदेश के साथ CCL में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, महिला शक्ति को किया गया सम्मान

International Women's Day

रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के जवाहरनगर क्लब, रांची में “Give to Gain” थीम पर एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और समाज तथा संस्थान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम में सीसीएल परिवार की ओर से रीता तिवारी और नीरू हंजूरा की विशेष उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत स्वास्थ्य जागरूकता पहल के तहत बीएमआई और बोन डेंसिटी टेस्ट के उद्घाटन के साथ हुई। यह स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम WIPS (Women in Public Sector) के तत्वावधान में सीसीएल रांची के गांधीनगर अस्पताल द्वारा आयोजित किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा
महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का अवलोकन और मूल्यांकन अतिथियों द्वारा किया गया, जिसके बाद विजेताओं को रीता तिवारी और नीरू हंजूरा द्वारा सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 08 at 18.58.38
Adiwasi Mahotsav

दीप प्रज्वलन से हुआ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्य समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और अल्पना अदिति द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद WIPS CCL की समन्वयक बीवा उरांव, महाप्रबंधक (प्रणाली) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कविता गुप्ता, महाप्रबंधक (एचआर) ने भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भेजा गया प्रेरक संदेश पढ़कर सुनाया।

happy Teacher Day

इसके बाद WIPS CCL की अध्यक्षा और जीएम (ईएंडएम) सुचंद्रा सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और भविष्य में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

resizone elanza

Telegram channel

“हमारी बिंदा” लघु फिल्म ने जीता दिल
कार्यक्रम के दौरान सीसीएल के सीसी एवं पीआर विभाग द्वारा निर्मित एक प्रेरणादायी लघु फिल्म “हमारी बिंदा” भी प्रदर्शित की गई। यह फिल्म सीसीएल की कर्मचारी बिंदा कुमारी के जीवन संघर्ष और प्रेरणादायी यात्रा पर आधारित थी। अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने अपने तीन बहनों और भाई की जिम्मेदारी संभाली, उनकी पढ़ाई और विवाह की व्यवस्था की और परिवार को संभालते हुए सीसीएल में अपनी कर्तव्यनिष्ठा से उत्कृष्ट कार्य किया।

फिल्म में उनके सामाजिक योगदान को भी दिखाया गया, जिसमें उनके गांव मनातू में मंदिर निर्माण की पहल शामिल है। फिल्म समाप्त होते ही उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी सराहना की।

प्रेरक वक्ताओं ने साझा किए विचार
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और महिलाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इन वक्ताओं में प्रो. रश्मि वर्मा (सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड), लेफ्टिनेंट कर्नल दुर्गावती, मोनिका गुंजन आर्या (जर्नो एक्टिविस्ट व संस्थापक “पालो ना”) और जयश्री देवी इंदवार (स्तंभ ट्रस्ट की अध्यक्षा और सोहराई पेंटिंग कलाकार) शामिल थीं। इन सभी वक्ताओं को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इनमें पारंपरिक आदिवासी स्वागत नृत्य, सुचित्रा मुखर्जी, सुचंद्रा सिन्हा और श्वेता शालिनी हांसदा द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत किए गए।

इसके अलावा पूजा प्रसाद का वाद्य यंत्र वादन तथा पिंकी, उमंग सिंह, मीनाक्षी, प्रेमलता, डॉ. सांवली और सुरभि भगत द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

15 महिला अचीवर्स को मिला सम्मान
इस अवसर पर कंपनी की विभिन्न इकाइयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 महिला अचीवर्स को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को उनके समर्पण, नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

राष्ट्र निर्माण में महिला शक्ति की भूमिका
कार्यक्रम के समापन पर कविता गुप्ता (जीएम, एचआर/एनईई) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्ण ओपन डांस के साथ समारोह का आनंद लिया। सीसीएल ने इस अवसर पर अपनी महिला शक्ति के साहस, समर्पण और नेतृत्व को नमन करते हुए कहा कि महिलाएं ऊर्जा क्षेत्र और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

संस्था ने यह भी दोहराया कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं बल्कि सतत प्रगति और विकास की आधारशिला है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए सीसीएल लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *