...

लापता ट्रेनी विमान पर सवार एक पायलट की लाश चांडिल डैम से मिली, दूसरे की तलाश जारी

पायलट सुब्रॉदीप दत्ता

ट्रेनी विमान को पता लगाने के लिए नेवी का अभियान जारी हैं,लेकिन चांडिल डैम से एक पायलट का लाश जरूर मिल गयी है, चूकि दो दिन से लाश पानी के अंदर थी इसलिए बॉडी फुल गया और बाहर आ गया, बताया जा रहा यह शव पायलट सुब्रॉदीप दत्ता का हैं,चांडिल और नीमडीह पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है. करीब 40 घंटे बाद यह बॉडी मिली है।

WhatsApp Image 2024 08 22 at 11.11.01 AM

अब लगभग यह तय हो गया है कि चांडिल डैम में ही विमान समां गया होगा और वहीँ दोनों पायलट दब गए है जिसमें से एक की लाश मिली है. दूसरे पायलट का पता लगाया जा रहा हैं नेवी का अभियान लगतार जारी है15 सदस्य दल विमान का पता लगा रही है, प्रशासन के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।

WhatsApp Image 2024 08 22 at 11.11.02 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *