झारखंड में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: 14 स्थानों पर छापेमारी, सात आतंकी गिरफ्तार

आतंकवादी गिरफ्तारी

झारखंड के कुल 14 स्थानो पर एटीएस की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला में भी एटीएस की टीम की छापेमारी की है। हालांकि आतंकी मौके से फरार हो गया है। एटीएस की टीम ने यहां से कई देशी हथियार बरामद किया है। पुरे मामले की लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने पुष्टि की है। एसपी ने कहा की कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला गांव में अलताफ अंसारी के घर पर एटीएस की टीम ने छापेमारी की है। मौके से अलताफ फरार हो गया है। इलताफ़ के घर से कई देशी हथियार मिले हैं।

at
munadi live whattsapp banne.jpg

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस अपने स्तर से भी पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि झारखंड झारखंड एटीएस की टीम ने राज्य भर के 14 स्थान पर छापेमारी की है। इसमें अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) आतंकी संगठन के सात आतंकियों को गिरफ्तार किए जाने की बात बताई जा रही है। एटीएस की टीम ने लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला पहुंची थी जहां से आतंकी फरार हो गया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि हजारीबाग के पेलावल सहित अन्य जिलों से 14 स्थान पर छापेमारी कर सात आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. एटीएस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

ate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *