...

डॉक्टर इश्तियाक अहमद निकला अलकायदा मॉड्यूल लीडर, रांची के मेडिका हॉस्पिटल में था कार्यरत । एटीएस ने लिया हिरासत में

मेडिकल समाचार

राँची– राजधानी राँची के चर्चित मेडिका हॉस्पिटल में कार्यरत आतंकवादी पकड़ा गया। एटीएस ने अलकायदा का मॉड्यूल लीडर डॉक्टर इश्तियाक अहमद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट से जुड़े 14 लोगों को एटीएस द्वारा पूरे देश से गिरफ्तार किया गया है। राँची से गिरफ्तार आतंकी इश्तियाक अहमद जमशेदपुर का रहने वाला है। इश्तियाक भारत में इस्लामिक राज्य की घोषणा का मंसूबा पाले हुए था। उसकी गिरफ्तारी बरियातू के जोड़ा तालाब स्थित एक अपार्टमेंट से की गयी है।

वह मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत था। अस्पताल में वह बीते छह साल से काम कर रहा था, इस दौरान तीन साल तक उसने फुल टाइमर के तौर पर सेवाएं दी हैं। उसका हजारीबाग में भी एक क्लीनिक है। उसने रिम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और जोड़ा तालाब स्थित एके रेसिडेंसी में रह रहा था। मेडिका के मेडिकल ऑफिसर द्वारा जानकारी दी गई कि इश्तियाक अहमद पहले मानगो थाना अंतर्गत आजाद नगर में प्रैक्टिस करता था। अलकायदा मॉड्यूल लीडर लोहरदगा के कुंडू प्रखण्ड के चंदलासो पंचायत अंतर्गत कौवाखाप गांव निवासी मुस्लिम अंसारी का बड़ा पुत्र है।

छापेमारी के दौरान झारखंड के रांची, हजारीबाग व लोहरदगा से चार आतंकी की गिरफ्तारी की गई।
लोहरदगा के कुंडू प्रखण्ड अंतरंग कौवाखाप निवासी अल्ताफ के तार आतंकी गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है। अल्ताफ राजस्थान के भिवाड़ी में अपने दूसरे साथियों के साथ हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेने गया था। जहां दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
एटीएस के अवर निरीक्षक विशाल पांडे द्वारा अल्ताफ के नए घर पर छापेमारी कर दो कंट्री मेड कार्बाइन एवं एक एयरगन बरामद किया गया।

एटीएस द्वारा रांची के चानहो क्षेत्र से मुफ्ती रहमतुल्लाह की गिरफ्तारी मदरसा चलाने की दौरान की गई।
एटीएस टीम द्वारा हजारीबाग से फैजान उर्फ मुन्ना को भी गिरफ्तार किया गया। डॉक्टर से पूछताछ के उपरांत फैजान का नाम सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *