रांची में रिम्स जमीन घोटाले पर ACB का बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार

Property Fraud

फर्जी दस्तावेज और पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन की अवैध खरीद-बिक्री, बड़े नेटवर्क की आशंका

मुनादी लाइव : रांची में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिम्स से जुड़ी जमीन अतिक्रमण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जमीन के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कार्तिक बढाईक, राज किशोर बढाईक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा शामिल हैं। एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी फर्जी दस्तावेजों और पावर ऑफ अटॉर्नी का इस्तेमाल कर जमीन की खरीद-बिक्री में गड़बड़ी कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले को लेकर एसीबी को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम ने विस्तृत जांच शुरू की और जमीन के कागजात, लेन-देन और पावर ऑफ अटॉर्नी से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई।

Adiwasi Mahotsav

जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों के आधार पर एसीबी ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी इस मामले में कई संबंधित व्यक्तियों और प्राधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

happy Teacher Day

अधिकारियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ चार लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

फिलहाल एसीबी की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के बाद इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस कार्रवाई के बाद राजधानी में जमीन से जुड़े अवैध कारोबार करने वालों के बीच खलबली मच गई है। प्रशासन अब ऐसे मामलों पर सख्त नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *