महंगाई के खिलाफ झामुमो का आज राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

JMM Inflation Protest

रांची जिला मुख्यालय के सामने होगा विशाल धरना, गैस सिलेंडर कीमत वृद्धि पर सरकार घिरी

रांची: बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा आज राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। राजधानी रांची में जिला मुख्यालय के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। झामुमो के रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने बताया कि छोटे गैस सिलेंडरों और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी ने गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों की कमर तोड़ दी है।

सुभाष चंद्र बोस पार्क में जुटेंगे कार्यकर्ता
धरना प्रदर्शन सुबह 11:30 बजे से जिला मुख्यालय के सामने स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में शुरू होगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, जिला और महानगर समिति के सदस्य, प्रखंड और वार्ड स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर नाराजगी
झामुमो नेताओं का कहना है कि छोटे गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹261 तक की बढ़ोतरी और कमर्शियल सिलेंडर में करीब ₹993 की वृद्धि ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण होटल, ढाबा, ठेला-खोमचा संचालकों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

Adiwasi Mahotsav

“गरीबों की थाली से रोटी छीनी जा रही”
मुस्ताक आलम ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि आम जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीबों की थाली और रसोई दोनों प्रभावित हो रही हैं। झामुमो नेताओं ने लोगों से महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

सड़क पर संघर्ष जारी रखने का ऐलान
पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा करती रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को एलपीजी और अन्य ईंधन की कमी व महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और ईंधन संकट के खिलाफ झामुमो का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और पार्टी लगातार सड़क पर उतरकर जनता की आवाज उठाएगी।

resizone elanza

Telegram channel

पूरे झारखंड में होगा प्रदर्शन
रांची के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी झामुमो कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं बल्कि आम जनता के हितों से जुड़ा मुद्दा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *