जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड पर भानु प्रताप शाही का पुलिस पर हमला, बोले- अपराधियों के साथ पुलिस भी दोषी

Bistupur murder case
dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़

जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने सोमवार को जमशेदपुर पहुंचकर बिष्टुपुर स्थित हिमांशु हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

भानु प्रताप शाही ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमांशु और प्रत्युश पर हमला उस समय हुआ, जब पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। उनके मुताबिक, हिमांशु को पुलिस वैन से खींचकर हमला किया गया, जिसके कारण इस मामले में अपराधियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़
डॉ इरफान अंसारी
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

उन्होंने मांग की कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की लापरवाही के कारण एक युवक की जान गई है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

WhatsApp Image 2026 06 30 at 15.05.40
सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह

‘जमशेदपुर में बढ़ी चापड़बाजी की घटनाएं’
भानु प्रताप शाही ने कहा कि पिछले तीन-चार महीनों के दौरान जमशेदपुर में चापड़बाजी और हिंसक घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। इससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।

munadi live whattsapp banne.jpg

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के बजाय वाहन जांच अभियान में अधिक व्यस्त रहती है। उनके अनुसार, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी केवल वाहन चेकिंग में लगाए जाते हैं, जबकि अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

resizone elanza

Telegram channel

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है, जबकि शहर में अपराध नियंत्रण की दिशा में अपेक्षित प्रयास दिखाई नहीं दे रहे हैं।

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर भी साधा निशाना
भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार को ठोस रणनीति बनानी होगी और पुलिस तंत्र को जवाबदेह बनाना होगा।

हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *