...

रांची में शुरू हुआ JCI एक्सपो उत्सव 2026, 7 अक्टूबर तक चलेगा भव्य व्यापार मेला

JCI Expo Utsav 2026

29वें संस्करण में देशभर से पहुंचे कारोबारी, Pink Hangar से बच्चों के Amusement Park तक कई आकर्षण

रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन Junior Chamber International (JCI) के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरुआत हो गई है। रांची में आयोजित यह भव्य व्यापार मेला 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष एक्सपो उत्सव अपने 29वें संस्करण में पहुंच गया है। आयोजकों के मुताबिक, एक्सपो में देश के अलग-अलग शहरों से कारोबारी और उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में करीब 400 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। सभी स्टॉल वातानुकूलित हैं और इनमें बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न श्रेणियों के उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध हैं।

महिलाओं के लिए खास Pink Hangar
एक्सपो उत्सव में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष Pink Hangar तैयार किया गया है। इसमें महिला उद्यमियों को स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि इस पहल के जरिए महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों और व्यवसाय को बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंचाने का मंच मिल रहा है। वहीं बच्चों के लिए एक्सपो परिसर में Amusement Park भी बनाया गया है, जहां विभिन्न प्रकार के झूले और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 18.13.40

विधायक सीपी सिंह ने किया एक्सपो का भ्रमण
रांची विधायक सीपी सिंह ने एक्सपो मेले का भ्रमण किया और JCI के युवा सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्यों में प्रतिभा और नए विचारों की कमी नहीं है। ऐसे बड़े आयोजन के लिए मेहनत और टीमवर्क की जरूरत होती है, जो एक्सपो में दिखाई दे रहा है। उन्होंने आयोजन के लिए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नारायण मुरारका और को-ऑर्डिनेटर्स ने विधायक सीपी सिंह को दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। GST के Superintendent संजीव कुमार झा ने भी एक्सपो परिसर का भ्रमण किया और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Adiwasi Mahotsav

आज Night Market का खास आकर्षण
3 अक्टूबर को एक्सपो परिसर में Night Market का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहेंगे। Night Market को Carnival Theme पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें जोकर, Fire Juggler सहित कई कलाकार और मनोरंजन से जुड़े आकर्षण लोगों के लिए मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 18.13.41 1
happy Teacher Day

चित्रकला प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने लिया हिस्सा
2 अक्टूबर को एक्सपो परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, 4 से 7 वर्ष आयु वर्ग में कीमाया, सीधी सरावगी और प्रगति जैन तथा 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग में अरण्या राठौड़, अभिनव कुमार और आदित्य कुमार विजेता रहे। प्रतियोगिता की संयोजिका जेसीरेट दीपिका माहेश्वरी, जेसीरेट पायल जैन और जेसीरेट श्वेता रूंगटा रहीं। इसके अलावा Treasure Hunt प्रतियोगिता में 15 टीमों के कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसकी संयोजिका जेसीरेट मनीषा झा, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल और जेसीरेट नलिनी जैन रहीं। वहीं एक्सपो परिसर में Tambola का भी आयोजन किया गया, जिसकी संयोजिका जेसीरेट अंकिता अग्रवाल, जेसीरेट रिद्धि जालान और जेसीरेट कृति अग्रवाल रहीं।

resizone elanza

Telegram channel

3 से 7 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम
एक्सपो उत्सव में व्यापारिक स्टॉल के साथ मनोरंजन और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

3 अक्टूबर: डॉग शो और Voice of Expo
4 अक्टूबर: Expo Tank और Dance Competition
6 अक्टूबर: Bhajan Jamming
7 अक्टूबर: Yoga Competition और Boutiques Expo Fashion Show

6 अक्टूबर को होने वाले Bhajan Jamming में बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं अंतिम दिन 7 अक्टूबर को Yoga Competition और Boutiques Expo Fashion Show आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 18.13.39

QR Code से होगी Event Registration और Ticket Booking
इस बार एक्सपो में डिजिटल सुविधा का भी इस्तेमाल किया गया है। आयोजकों के अनुसार, QR Code के माध्यम से एक्सपो के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके साथ ही एंट्री टिकट भी QR Code के जरिए बुक किए जा सकते हैं।

कई बड़े ब्रांड्स जुड़े
‘‘एक्सपो उत्सव 2026’ के Principal Sponsor Panchratna Skyline – A Legacy of Trust हैं। इसके साथ Tango, Alpine और Grihasthi Powered Partners के रूप में जुड़े हैं। आयोजन को सफल बनाने में शहर के कई प्रमुख ब्रांड्स सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। इनमें Hotel Chanakya बतौर Hospitality Partner, Motion Education Partner, Buddha Toyota Automobile Partner, Shri Alankar Jewellery Partner, Schneider Electric Electrical Partner, Prabhuji Food Partner, Wow Detailing Detailing Partner और Bagla Security Partner शामिल हैं। इसके अलावा Balifia Photography Partner, NTPC Mining Partner, Aradhya Travel Partner, Apna Mart Grocery Partner, Me & Moms Lifestyle Partner, ATC Swachh Partner, Cafeneters Beverage Partner और Radio Dhoom Radio Partner के रूप में जुड़े हैं।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 18.13.38 1

JCI टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
एक्सपो उत्सव को सफल बनाने में JCI के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजन में अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी और जेसी सीए दीपक पटेल शामिल हैं।
इसके अलावा जेसी ऋषभ जालान डायरेक्टर बिजनेस, जेसी अनिमेश निखिल उपाध्यक्ष-बिजनेस, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल चेयरमैन एक्सपो एवं लेडीज विंग, लेडीज विंग अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और सचिव जेसीरेट नलिनी जैन आयोजन की जिम्मेदारियों में शामिल हैं। एक्सपो से जुड़ी यह जानकारी मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान की ओर से साझा की गई है। सात दिनों तक चलने वाला JCI Expo Utsav 2026 रांची में व्यापार, उद्यमिता, मनोरंजन और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को एक मंच पर ला रहा है। 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में लोगों के लिए अलग-अलग दिनों में कई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Read more: रांची में शुरू हुआ JCI एक्सपो उत्सव 2026, 7 अक्टूबर तक चलेगा भव्य व्यापार मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.