राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राजभवन में करेंगी मूर्ति गार्डेन का उद्घाटन, एयर पोर्ट पर राज्यपाल व सीएम ने किया स्वागत

WhatsApp Image 2024 09 20 at 09.09.37

President Draupadi Murmu two-day visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवारी की शाम को अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच गई हैं। बिरसा मुंडा एयर पोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे थे। दोनों ने बारी-बारी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर उनका स्वागत किया। सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “झारखण्ड की वीर भूमि में देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार।”

Screenshot 2024 09 20 083712

वहीं, राज्यपाल संतोष गंगवार ने एक्स पर कहा कि “झारखण्ड राज्य में महामहिम राष्ट्रपति महोदया का प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, भारत सरकार के कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ स्वागत किया।”

Screenshot 2024 09 20 084026

वहीं, राष्ट्रपति ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि “झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची आगमन पर स्वागत किया।”

Screenshot 2024 09 20 084026 1

मूर्ति गार्डेन का करेंगी उद्घाटनः बता दें कि राष्ट्रपति राजधानी रांची में राजभवन में स्थिति मूर्ति गार्डेन का उद्घाटन करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपित मुर्मु जब झारखंड की राज्यपाल थीं, तब उन्होंने राजभवन में मूर्ति गार्डेन का शिलान्यास किया था। अब वो इसका उद्घाटन करने आ रही हैं। मूर्ति गार्डेन में बाबा तिलका मांझी, नीलांबर-पितांबर, तेलंगा खड़िया, गया मुंडा, वीर बुधु भगत, सिद्धु-कानो, ताना भगत, अल्बर्ट एक्का आदि की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सभी प्रतिमाएं छह से आठ फीट ऊंची है। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद जी की योग मुद्रा में प्रतिमा स्थापित की गई है। बता दें कि हर साल राजभवन का गार्डेन आम लोगों के लिए फरवरी के महीने में खोला जाता है।

munadi live whattsapp banne.jpg

इसके अलावा राष्ट्रपति नामकुम में भारतीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान की 100वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगी। संस्थान 20 सितंबर को अपना 100 वर्ष पूरा कर रहा है। इस समारोह में राज्यपाल भी बतौर विशिष्ट अथिति शामिल होंगे।

resizone elanza

Telegram channel

यातायात में किए गए ये बदलाव

-20 को राजधानी में सुबह 8 बजे से दोपहर के 12.30 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

सुबह नौ बजे से 12 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल और कडरू पुल से मेकॉन जाने वाले रूट पर सिर्फ इमरजेंसी सेवा के लिए वाहनों के परिचालन की अनुमति है।

दुर्गासोरेन चौक से रामपुर चौक रिंग रोड तक भी अन्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

सुबह 10 बजे से दोपहर के तीन बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड से जेप वन के कमांडेंट आवास चौक तक सिर्फ आपातकालीन सेवा के वाहनों के परिचालन की अनुमति है।

वहीं, बुंडू की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड से दाहिने होकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ेंः

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राजभवन में करेंगी मूर्ति गार्डेन का उद्घाटन, एयर पोर्ट पर राज्यपाल व सीएम ने किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *