...

रांची को नवरात्र पर सौगात: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया कांटाटोली फ्लाईओवर समेत 3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का उद्घाटन

झारखंड

रांची: नवरात्र के अवसर पर राजधानी रांची को 4 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरवासियों को कांटाटोली फ्लाईओवर का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने 224.94 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है, जो शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा।

3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 3264 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसमें 27 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिनकी कुल लागत 2471.90 करोड़ रुपये है, जबकि चार योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनकी लागत 792.10 करोड़ रुपये है। उद्घाटन किए गए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में बिरसा चौक से धुर्वा गोल चक्कर फोरलेन स्मार्ट पथ और कांको चौक, विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेन पर धनबाद का भी उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर और सहजानंद चौक, कांके रोड फ्लाईओवर का शिलान्यास किया गया।

कई सड़कों की परियोजनाओं का उद्घाटन

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेन पथ की कुल लागत 461.90 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही अनगड़ा हाहे राहे पथ की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की कुल लागत 57.95 करोड़ रुपये है। वहीं, बिरसा चौक से गोल चक्कर फोरलेन की लागत 47.35 करोड़ रुपये है।

resizone elanza

फोरलेन एलिवेटेड पथ और अन्य परियोजनाएं

सहजानंद चौक से जज कॉलोनी तक फोरलेन एलिवेटेड पथ का निर्माण 430.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। साथ ही गोला से मुरी पथ के फोरलेन निर्माण के लिए 333.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। धनबाद में मटकुरिया फ्लाईओवर का निर्माण 256.54 करोड़ रुपये की लागत से होगा।


इसके अलावा, बहू बाजार से पटेल चौक कनेक्टिंग सिरम टोली चौक और कोकर बहू बाजार फ्लाईओवर 213.35 करोड़ रुपये से बनेगा। भुइयाडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी पथ पर स्वर्णरेखा नदी के ऊपर फोरलेन पुल का निर्माण 77.77 करोड़ रुपये की लागत से होगा। अन्य 19 पथों का निर्माण 713.49 करोड़ रुपये से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इन सभी परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जो झारखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *