...

सांसद पप्पू यादव ने हिमंता बिस्वा सरमा पर शारदा चिट फंड घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगाया

फंड घोटाले

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि 2 मार्च 2012 को शारदा चिट फंड के 10 करोड़ रुपये हिमंता सरमा की पत्नी के खाते में आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा के बेटे भास्कर शर्मा का लगभग सभी चाय बागानों में शेयर है।

पप्पू यादव ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा इतने बड़े चोर हैं कि उन्होंने लगभग 70% व्यापारियों के चाय बागानों को अपने नाम पर लिखवा लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव से पहले हिमंता बिस्वा सरमा का एक टेप भी जारी किया जाएगा। यादव ने हिमंता को दुनिया का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति बताया और कहा कि वे असम में व्यापारियों के लिए एक जल्लाद की तरह हैं।

image 5

साथ ही पप्पू यादव ने रघुवर दास पर भी चोर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी संवैधानिक पद पर हो, अगर वह चोर है, तो उसे चोर ही कहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *