...

एसपी अजय कुमार ने की वॉल्कन बजाज शोरूम में सीएनजी बाइक की लॉन्चिंग

सीएनजी बाइक

रामगढ़ शहर के वॉल्कन बाजार शोरूम में सीएनजी बाइक और पल्सर एन-25 को रामगढ़ एसपी अजय कुमार के द्वारा नए मॉडल को लॉन्च रामगढ़ में भी लॉन्च किया । इस दौरान उन्होंने कंपनी और शोरूम के कर्मियों को बधाई दी। साथ ही साथ उन्होंने बाइक चलाकर बाइक के फीचर को भी देखा और जाना । इस दौरान वोल्कानो बजाज के मालिक दिनेश पोद्दार ,वत्सल पोद्दार और विवेक पोद्दार के साथ-साथ शोरूम के कर्मी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Screenshot 2024 12 09 121251

शोरूम संचालक वत्सल पोद्दार ने बताया कि बजाज की यह बाइक लोगों को खाता पसंद आएगी साथ ही साथ प्रदूषण को कम करने में एक काफी सहायक होगी बाइक प्रेमियों के लिए किया एक कम बजट और बेहतर परफॉर्मिंग बाइक रहने की उम्मीद है

एसपी अजय कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की वजह से हमारा समाज बीमार हो रहा है। सीएनजी बाइक इन सब प्रदूषण को तो दूर करेगी ही, साथ ही इसका बेहतरीन मॉडल और लुक ग्राहकों को भी पसंद आएगा। पूरी दुनिया अब कृत्रिम चीजों से हटकर प्राकृतिक चीजों पर निर्भर हो रही है। पहले थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर में सीएनजी का इस्तेमाल होता था। लेकिन अब टू व्हीलर भी सीएनजी के साथ सुरक्षित साबित होगा। उन्होंने बताया कि कंपनी का यह बेहतरीन फीचर लोगों को अच्छा लगेगा। सीएनजी टैंक किसी भी परिस्थिति में विस्फोट नही करेगा, चाहे दुर्घटना कितनी भी बड़ी हो। कंपनी इस मानक पर अगर खरी उतरती है, तो सीएनजी बाइक सड़कों पर एक नई पहचान बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *