झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र: रबींद्रनाथ महतो दूसरी बार बने स्पीकर, सदन की कार्यवाही 11 दिसंबर तक स्थगित

राजनीतिसमाचार

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन रबींद्रनाथ महतो को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया। उन्होंने सर्वसम्मति से चयन पर सभी दलों का आभार व्यक्त किया और सदन की निर्बाध कार्यवाही सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

स्पीकर चुने जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, और संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित कई सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। बाबूलाल मरांडी ने सदन की गरिमा बनाए रखने और विधायकों को उनके मुद्दे उठाने का पर्याप्त अवसर देने की बात कही।

WhatsApp Image 2024 12 10 at 12.46.29 fd89b365

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रबींद्रनाथ महतो की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सदन की गरिमा को बढ़ाने और राज्य के विकास में सभी सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Image 2024 12 10 at 12.46.29 008c6a8f

स्पीकर का चयन कुल सात प्रस्तावों के आधार पर हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखा और मथुरा महतो ने समर्थन किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। रबींद्रनाथ महतो को सम्मानपूर्वक आसन पर बिठाया गया।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सत्र की अगली कार्यवाही बुधवार, 11 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजे होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *