Tulsyan

सदर अंचल सीओ मुंशी राम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची सदर अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) मुंशी राम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एसीबी को शिकायत मिली थी कि सीओ मुंशी राम जमीन संबंधी काम, जैसे रसीद और दाखिल-खारिज, के लिए रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायतकर्ता की मदद से एसीबी ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और उन्हें 37,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

DAV NANDRAJ

गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने सीओ के घर पर छापा मारा, जहां से लगभग 11 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। एसीबी ने बताया कि सदर अंचल कार्यालय में जमीन से जुड़े कामकाज के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा था। अंचल कार्यालय में काम बिना रिश्वत के नहीं होता था।

WhatsApp Image 2025 01 02 at 17.48.31 7d89a03b
maa-ram-pyari

इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कड़े कदमों का हिस्सा बताया जा रहा है।

Jaipur

एसीबी के अधिकारी अनुराग गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विभागों और कार्यालयों में ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है।

resizone-elanza
rlifecare

इस घटना ने सरकारी कार्यालयों में चल रहे भ्रष्टाचार पर एक बार फिर से सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री के सख्त रुख और एसीबी की सक्रियता से यह उम्मीद की जा रही है कि ऐसे मामलों पर जल्द ही लगाम लगाई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *