Tulsyan

TPC नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य पुलिस इनकाउंटर में ढेर

नक्सली

रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने कुज्जू थाना क्षेत्र के मुरपा जंगल में इनकाउंटर कर TPC (तृतीय प्रस्तुति कमिटी) के सक्रिय नक्सली सदस्य राहुल तुरी उर्फ आलोक सिंह को मार गिराया।

पुलिस के अनुसार, इनकाउंटर में मारे गए राहुल तुरी ने दो दिन पहले संतोष सिंह की हत्या की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल तुरी अपने गिरोह के साथ मुरपा जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें यह मुठभेड़ हुई।

रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कुज्जू थाना क्षेत्र के मुरपा जंगल में नक्सलियों के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस टीम ने भी कार्रवाई की।

DAV NANDRAJ

करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। इस दौरान TPC का सक्रिय सदस्य राहुल तुरी मारा गया।

WhatsApp Image 2025 01 11 at 17.30.24 c3267830
maa-ram-pyari

राहुल तुरी उर्फ आलोक सिंह TPC का सक्रिय सदस्य था।वह लंबे समय से कई अपराधिक गतिविधियों में शामिल था।दो दिन पहले संतोष सिंह की हत्या भी उसी ने की थी।

Jaipur

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, “यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है। TPC जैसे नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।”

resizone-elanza
rlifecare

पुलिस ने मौके से नक्सलियों के हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।

इनकाउंटर में एक राइफल, गोली और हथियार, TPC के दस्तावेज, वायरलेस सेट आदि सामग्री बरामद किया गया है।

वहीं इनकाउंटर के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि TPC के अन्य सदस्य भी जंगल में छिपे हो सकते हैं।

WhatsApp Image 2025 01 11 at 17.30.25 7fead20f

बता दे कि TPC (तृतीय प्रस्तुति कमिटी) झारखंड में सक्रिय नक्सली संगठन है। यह संगठन फिरौती, जबरन वसूली और हत्या जैसी अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है।
पुलिस इन नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सुरक्षा बल TPC जैसे नक्सली संगठनों के खात्मे के लिए अभियान तेज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *