कुंभ मेला को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बड़ा प्रयास, रांची से स्पेशल ट्रेनें शुरू

प्रयागराजयात्रा

रांची : प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के लिए रांची रेल मंडल से 10 विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का रूट रांची से होकर गुजरेगा, जिससे झारखंड के तीर्थयात्री बड़ी संख्या में कुंभ यात्रा कर सकेंगे।

रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने कुंभ मेले के लिए अधिक ट्रेनें रांची होकर चलाने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की थी। इसके बाद 19 जनवरी से रांची से कुंभ के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

संजय सेठ ने जताया पीएम और रेल मंत्री का आभार
संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब रांची से कुंभ के लिए इतने बड़े पैमाने पर ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने झारखंडवासियों से आह्वान किया कि वे इस महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और सनातन धर्म के इस महापर्व का लाभ उठाएं।

whatsapp channel

Jever News Paper

झारखंड के इन जिलों को होगा लाभ
रांची से चलने वाली इन ट्रेनों से रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पुरुलिया, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों के लोग कुंभ की यात्रा आसानी से कर सकेंगे।

image 6 edited
the-habitat-ad

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल:
🔹 रांची टूंडला स्पेशल (08067/08068) – 19 जनवरी
🔹 भुवनेश्वर टूंडला (08425) – 22 जनवरी, 5 फरवरी, 19 फरवरी, 25 फरवरी
🔹 टूंडला भुवनेश्वर (08426) – 24 जनवरी, 7 फरवरी, 21 फरवरी, 28 फरवरी
🔹 टिटिलागढ़ टूंडला (08314) – 16 जनवरी, 23 जनवरी, 6 फरवरी, 20 फरवरी, 25 फरवरी
🔹 टूंडला टिटिलागढ़ (08313) – 18 जनवरी, 25 जनवरी, 8 फरवरी, 22 फरवरी, 1 मार्च
🔹 तिरुपति बनारस (07107) – 18 जनवरी, 8 फरवरी, 15 फरवरी, 22 फरवरी
🔹 बनारस विजयवाड़ा (07108) – 20 जनवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी

image 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *