सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय सेमिनार , मंत्री ने कहा : बच्चों के सिलेबस में शामिल होगा सड़क सुरक्षा और यातायात नियम संबंधित जानकारी

सड़क सुरक्षा

सड़क सुरक्षा को लेकर रांची में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन एक निजी होटल में किया गया . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ मौजूद रहे.इसके अलावे सचिव कृपानंद झा, एडीजी संजय ए लाटेकर ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में परिवहन विभाग के अधिकारी पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आए एमसीआई, पुलिस के आलाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

image 25

परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन करने संबंधित बातों को बच्चों के सिलेबस में शामिल किया जाएगा। साथ ही एमवीआई जल्दबाजी में किसी को लाइसेंस न दें। इस बात का ख्याल रखा जाए। क्योंकि ऐसा होने पर सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि सेमिनार में आनेवाले महत्वपूर्ण सुझावों को सरकार धरातल में उतारने की दिशा में काम करेगी। मौके पर परिवहन विभाग के सचिव कृपानंद झा ने झारखंड में होनेवाले सड़क दुघर्टना में कमी होने की बात पर जोर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *