...

श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों ने सुनीता विलियम्स की वापसी का स्वागत किया

Space News

रामगढ़: कुल 286 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स के सुरक्षित पृथ्वी पर वापस आने को लेकर श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय तिवारी सहित सभी शिक्षक – शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस एवं आत्मविश्वास के बदौलत पृथ्वी पर सकुशल वापसी पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए बधाई दी तथा भारतीय मूल की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री होने के कारण गर्व महसूस किया।

ज्ञात हो कि दिनांक 19 मार्च 2025 को भारतीय समय अनुसार तड़के 3:27 पर चार अंतरिक्ष यात्रियों को लाने वाला कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास समंदर में गिरा। ये चार अंतरिक्ष यात्री स्टारलाइनर अंतरिक्षयान में विफलता के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए थे। 8-10 दिन के लिए अंतरिक्ष गई सुनीता विलियम्स को स्पेसक्राफ्ट में खराबी के कारण 286 दिन रुकना पड़ा। वे अंतरिक्ष में लगातार लंबे समय तक ठहरने वाली पहली महिला बन गई।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने भारत की बहादुर बेटी सुनीता विलियम्स जी की पृथ्वी पर सकुशल वापसी पर उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इस मिशन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *