मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: गरीब परिवार के दशकर्म में पहुँची सरकारी मदददिवंगत रामप्रसाद महतो की आत्मा की शांति के लिए मुख्यमंत्री ने की मरांग बुरू से प्रार्थना

दशकर्म सहायता

रांची/धनबाद, 8 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एक बार फिर जनता के दुःख-सुख में सहभागी बन कर सामने आए। धनबाद के तोपचांची निवासी दिवंगत रामप्रसाद महतो के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए दशकर्म के लिए सभी जरूरी मदद पहुँचाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।

दिवंगत परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। घर में अन्न, दाल, तेल और सब्जियों का भी अभाव था। परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले दशकर्म संस्कार को लेकर पूरा परिवार चिंता में डूबा हुआ था। लेकिन मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने इस परिवार की पीड़ा को अपना बना लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा तुरंत चावल, दाल, तेल, सब्जियाँ और अन्य आवश्यक सामग्री दिवंगत के घर भेजी गई, जिससे दशकर्म विधि सुचारू रूप से संपन्न हो सका।

image 3

दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मरांग बुरू से आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

“सरकार केवल योजनाओं तक सीमित नहीं, वह ज़रूरत के वक्त आपके द्वार पर है।” – हेमन्त सोरेन
CM का ट्वीट देखें- https://x.com/hemantsorenjmm/status/1909846893523333146?s=46

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *