लोहरीया मंदिर में चड़क पूजा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, परंपरागत तरीके से हुई पूजा

बांग्ला नववर्ष पूजा

पुरुलिया: बांग्ला नववर्ष के आगमन पर झारखंड-बंगाल सीमा के प्रसिद्ध लोहरीया शिव मंदिर में चड़क पूजा के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सदियों पुरानी परंपरा को निभाते हुए भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विशेष अनुष्ठान किए।

image 24

पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के बाघमुड़ी थाना अंतर्गत प्रसिद्ध लोहरीया शिव मंदिर में बांग्ला नववर्ष पर तीन दिवसीय चड़क पूजा का आयोजन धूमधाम से हुआ। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए टांगा परंपरा के तहत श्रद्धालु लोहे के हुक को पीठ पर लगाकर 50 फीट ऊंचे डंडे पर घुमते हैं, जो साहस और आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

Adiwasi Mahotsav

मंदिर समिति द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए तीन लाइनें बनाई गई थीं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही छऊ नृत्य, झांकी और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

image 25
happy Teacher Day

इस मौके पर सरायकेला जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के पति दीपक रंजन महतो ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और वृहद झारखंड की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर कमिटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *