...

अब 6 मई को होगी कांग्रेस की “संविधान बचाओ रैली” — खड़गे, वेणुगोपाल और भूपेश बघेल रहेंगे शामिल

संविधान बचाओ रैली

रांची, झारखंड: रांची में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने ऐलान किया कि “संविधान बचाओ रैली” अब 3 मई के बजाय 6 मई को आयोजित की जाएगी। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बहुप्रतीक्षित “संविधान बचाओ रैली” की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह रैली 6 मई 2025 को रांची में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने बताया कि रैली दिन के 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी और इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और प्रदेश प्रभारी के. राजू सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।

रैली के बाद प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक भी होगी जिसमें पार्टी के आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और चुनावी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

munadi live whattsapp banne.jpg

केशव महतो कमलेश ने यह भी बताया कि जल्द ही झारखंड के सभी जिलों में “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया जाएगा जिसकी तारीखें तय कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *