ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में राजधानी रांची में 100 फीट तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा शहीद चौक

ऑपरेशन सिंदूर रांची

रांची: पाकिस्तान की नापाक करतूत और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देशवासियों को गौरव से भर दिया है। इसी क्रम में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए आज राजधानी रांची में पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। शहीद चौक से लेकर भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक निकली इस यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

image 38

राजधानी रांची के शहीद चौक से रविवार को जब 100 फीट लंबा तिरंगा लहराया गया, तो सड़कों पर “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों की गूंज सुनाई दी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा की गई सटीक और साहसी जवाबी कार्रवाई की सफलता के जश्न में यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी।

तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिकों के साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी के हाथों में सेना के जवानों की तस्वीरें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तसवीरें और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सलाम करते बैनर-तख्तियां थीं। यात्रा शहीद चौक से शुरू होकर वीर शहीद बिरसा मुंडा की समाधि स्थल तक पहुंची, जहां श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

image 39

यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह, भाजपा नेता रमेश सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *