POTKA BJP

जमशेदपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीरा मुंडा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, स्थानीय उम्मीदवार की मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा को बदलने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र से किसी स्थानीय नेता को टिकट मिलना चाहिए,…

Read Full News
AJSU RAMGARH

आजसू युवा मोर्चा ने किया वार्ड नं 13 और 14 की कमेटियों का गठन, विकास नायक और आनंद कुमार बने अध्यक्ष

रामगढ़ से मुकेश कुमार सिंह : रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 13 और 14 में आजसू युवा मोर्चा की बैठक का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। बैठक में वार्ड कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें विकास नायक को वार्ड 13 का अध्यक्ष और आनंद कुमार को…

Read Full News
MENKA SARDAR

पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजा त्यागपत्र

जमशेदपुर : जमशेदपुर की पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक और टीएसी सदस्य मेनका सरदार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजा है। उनके इस कदम से स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, और आगामी चुनावों में इसका बड़ा…

Read Full News
luwis marandi

लुईस मरांडी के झामुमो में शामिल होने की अटकलें, भाजपा नेतृत्व की कोशिशें जारी

दुमका : भाजपा की वरिष्ठ नेता लुईस मरांडी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खबरों के अनुसार, लुईस मरांडी जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकती हैं। इस खबर से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में हलचल मच गई है, और वे उन्हें रोकने की कोशिशों में जुटे हैं। पार्टी उन्हें…

Read Full News
Kalpana speech

यह चुनाव झारखंड और झारखंडियत को बचाने का है, चुनी हुई सरकार को समय पूर्व चुनाव में धकेला: कल्पना सोरेन

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके समय पूर्व चुनाव पर सवाल खड़े कर कहा कि यहां महाराष्ट्र को ध्यान में रखकर चुनाव कराया जा रहा है, उन्होंने कहा कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और इस बार यह रण झारखंड और झारखंडियत को बचाने का है। एक तरफ…

Read Full News
election commission

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान !

रांची : सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। यह चुनाव दोनों राज्यों के राजनीतिक भविष्य के लिए अहम साबित होंगे। चुनाव आयोग की इस घोषणा पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

Read Full News
CM-HEMANT

हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का फैसला

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की 50 लाख से अधिक महिलाओं को एक बड़ा और अहम तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर सीधे 2500 रुपये करने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत…

Read Full News
WhatsApp Image 2024 09 17 at 12.47.16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा: हजारीबाग में सुरक्षा चाक-चौबंद, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर 2024 को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, खासतौर पर रांची एयरपोर्ट से लेकर हजारीबाग तक। हजारीबाग में तीन हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, जिनमें सात एसपी, 45 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर, और 400 सब इंस्पेक्टर शामिल…

Read Full News
hemant bokaro

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1240 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

बोकारो, रामगढ़, और हजारीबाग को मिलीं महत्वपूर्ण सौगातें रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के बोकारो जिले के चंदनक्यारी प्रखंड में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में 1240 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से 50 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य झारखंड के तीन प्रमुख जिलों—बोकारो, रामगढ़, और हजारीबाग—में…

Read Full News
satendra tiwari

सत्येंद्रनाथ तिवारी की हुंकार: चुनाव हारने के बावजूद आदिवासियों और गरीबों के हक की लड़ाई जारी

अभय तिवारी, गढ़वा : गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के बनूआ गांव में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने जोरदार हुंकार भरते हुए अपने संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद, उन्होंने आदिवासियों और गरीबों के हक के लिए लड़ाई कभी नहीं छोड़ी। तिवारी ने…

Read Full News