यह चुनाव झारखंड और झारखंडियत को बचाने का है, चुनी हुई सरकार को समय पूर्व चुनाव में धकेला: कल्पना सोरेन

Kalpana speech Kalpana speech

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके समय पूर्व चुनाव पर सवाल खड़े कर कहा कि यहां महाराष्ट्र को ध्यान में रखकर चुनाव कराया जा रहा है, उन्होंने कहा कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और इस बार यह रण झारखंड और झारखंडियत को बचाने का है। एक तरफ धन बल के सत्ता के सपने देखने वाले लोग है , तो दूसरी और हम है, जो झारखंड के अधिकार, सम्मान, और भविष्य के लिए लड़ रहे है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है, चाहे सरना धर्म कोड हो, या झारखंड के गरीबों के लिए पेंशन और आवास, या पिछड़ों के आरक्षण के बात हो।

Adiwasi Mahotsav

झारखंड झुकेगा नहीं , यह सिर्फ नारा नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश का संकल्प है, संघर्ष और सेवा की यात्रा को और आगे बढ़ाने में पूरा झारखंड हेमंत सोरेन के साथ है। झारखंड अहंकार के खिलाफ़ जंग जीत कर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *