कांग्रेस नेताओं की रामगढ़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात, विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र पर चर्चा

BANDHU RMG BANDHU RMG

रामगढ़ से मुकेश कुमार : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉक्टर एम तौसीफ, और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता किशोर सहदेव आज हजारीबाग से रांची जाने के दौरान रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

WhatsApp Image 2024 10 07 at 5.27.58 AM 1

चुनाव घोषणा पत्र के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम साहू से आग्रह किया कि चुनाव घोषणा पत्र के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएं ताकि जनता के सरोकारों पर आधारित एक मजबूत घोषणा पत्र तैयार किया जा सके। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निर्देश दिया है कि घोषणा पत्र जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होना चाहिए और इसे जनता से संवाद करके तैयार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, संजीव खंडेलवाल, उपेंद्र वर्मा, और जय कुमार अग्रवाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *