हिन्दू टाइगर फोर्स के सुप्रीमो दीपक सिसोदिया को मिली जान से मारने की धमकी

Hindu Tiger Force

फेसबुक पर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी, रामगढ़ थाने में FIR दर्ज

रामगढ़: हिन्दू टाइगर फोर्स के सुप्रीमो दीपक सिसोदिया को सोशल मीडिया के माध्यम से हत्या की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुहम्मद अली नामक व्यक्ति ने फेसबुक अकाउंट के जरिए दीपक सिसोदिया को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी है।

इस गंभीर मामले को लेकर दीपक सिसोदिया ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

“सरकार चाहती है कि मेरी हत्या हो” – दीपक सिसोदिया

धमकी के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में दीपक सिसोदिया ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि,

Adiwasi Mahotsav

“झारखंड सरकार चाहती है कि मेरी हत्या हो। इससे पहले भी मुझे कई बार जान से मारने की धमकी दी गई, मेरी रेकी की गई और मुझ पर हमला भी हुआ, लेकिन आज तक किसी भी मामले में पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा और न ही मेरी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए।”

happy Teacher Day

उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया, जिससे सरकार और प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

WhatsApp Image 2026 01 17 at 14.19.07 1

“हिंदूवादी नेताओं के साथ सरकार का दोहरा रवैया”

resizone elanza

Telegram channel

दीपक सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सरकार का रवैया पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि,

“जब सरकार में मंत्री इरफान अंसारी को धमकी मिलती है, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज देती है। लेकिन हम जैसे हिंदूवादी नेताओं के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं, तो सरकार और प्रशासन मौन साध लेते हैं।”

अप्रिय घटना की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी

दीपक सिसोदिया ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी झारखंड सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक धमकी देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *