लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नई धमकी: सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की चेतावनी

Lawrence Bishnoi

Mohali : कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने एक बार फिर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े नामी चेहरों को निशाना बनाया है। इस बार गैंग ने पंजाबी सिंगर दिलनूर के जरिए मशहूर गायक बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

विदेशी नंबर से कॉल, फिर वॉयस मैसेज से धमकी
दिलनूर के अनुसार, 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से लगातार दो कॉल आए थे, जिन्हें उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद 6 जनवरी को फिर उसी तरह का कॉल आया। जब बातचीत संदिग्ध लगी तो उन्होंने कॉल काट दिया। इसके कुछ ही देर बाद व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजा गया।

“एक हफ्ते में 10 करोड़ दो, वरना अंजाम भुगतोगे”
वॉयस मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया और कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। संदेश में साफ शब्दों में कहा गया—

  • “बी प्राक को कह देना 10 करोड़ चाहिए।
  • एक हफ्ते का टाइम है।
  • चाहे किसी भी देश क्यों न चले जाओ, आसपास मौजूद किसी को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
  • इसे मज़ाक मत समझना, पैसे नहीं मिले तो मिट्टी में मिला देंगे।”
Adiwasi Mahotsav

धमकी की भाषा और अंदाज़ से साफ है कि गैंग पूरी तैयारी के साथ दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

happy Teacher Day

मोहाली पुलिस में शिकायत, जांच शुरू
धमकी मिलने के तुरंत बाद पंजाबी सिंगर दिलनूर ने 6 जनवरी को मोहाली के एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से विदेशी नंबर, कॉल डिटेल और वॉयस मैसेज की तकनीकी जांच की जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

वही पुराना पैटर्न: पहले धमकी, फिर फायरिंग
गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। नए साल की शुरुआत में ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने—दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक व्यापारी के घर के बाहर करीब 25 राउंड फायरिंग, पश्चिम विहार और पूर्वी दिल्ली में भी इसी तरह की वारदातें ।

इन सभी मामलों में गैंग का तरीका एक जैसा रहा है—
पहले फोन या मैसेज से धमकी, फिर डर फैलाने के लिए फायरिंग। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने हालिया मामलों में गैंग से जुड़े कई बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार भी किया है।

म्यूजिक इंडस्ट्री में बढ़ी चिंता
लगातार सामने आ रही ऐसी धमकियों के बाद म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कलाकारों और प्रोड्यूसर्स के बीच डर का माहौल है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सरकार और पुलिस से हाई-प्रोफाइल कलाकारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की यह नई धमकी साफ तौर पर कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश है। अब देखना होगा कि मोहाली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई कर गैंग की कमर तोड़ पाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *