गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: थाईलैंड से आज भारत लाए जाएंगे लूथरा ब्रदर्स

Goa Night Club Fire

Goa: अरपोरा, गोवा स्थित चर्चित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को आज मंगलवार को थाईलैंड से भारत डिपोर्ट किया जाएगा। गोवा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारत पहुंचते ही केंद्रीय एजेंसियां दोनों आरोपियों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ले जाएंगी, जहां से गोवा पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ गोवा ले जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, लूथरा ब्रदर्स को बुधवार 17 दिसंबर को गोवा के मापुसा कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

आग लगते ही थाईलैंड भाग गए थे आरोपी
गौरतलब है कि 6 दिसंबर को अरपोरा स्थित इस नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतकों में क्लब स्टाफ और देश-विदेश से आए पर्यटक शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद ही दोनों आरोपी भाई थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और इंटरपोल ने दोनों पर ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

थाईलैंड में रिसॉर्ट से हिरासत में लिए गए
भारतीय अधिकारियों द्वारा पासपोर्ट सस्पेंड किए जाने के बाद थाई पुलिस ने फुकेट के एक रिसॉर्ट से दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था। भारत सरकार ने थाई प्रशासन को सभी जरूरी दस्तावेज सौंपे, जिसमें इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC) भी शामिल हैं, ताकि डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

एक भारतीय लॉ-एनफोर्समेंट टीम थाईलैंड में रहकर पूरी प्रक्रिया को समन्वित कर रही थी।

resizone elanza

फायर शो बना हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाइट क्लब में आयोजित फायर शो के दौरान आग लगी थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, क्लब में इमरजेंसी एग्जिट की समुचित व्यवस्था नहीं थी, इसके बावजूद फायर शो का आयोजन किया गया। यह जानते हुए भी कि ग्राउंड या डेक फ्लोर पर सुरक्षित निकास द्वार मौजूद नहीं हैं, आयोजकों ने लापरवाही बरती।

10 साल तक की सजा का प्रावधान
गोवा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। मामले की प्रभावी पैरवी के लिए गोवा सरकार ने एक स्पेशल लीगल टीम का गठन किया है।जांच अधिकारी सभी तकनीकी, प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े सबूतों को संकलित कर रहे हैं, ताकि कोर्ट में एक मजबूत चार्जशीट दाखिल की जा सके।

देशभर में नाइट क्लबों पर सख्ती
इस हादसे के बाद गोवा समेत कई राज्यों में नाइट क्लबों और मनोरंजन स्थलों की फायर सेफ्टी जांच तेज कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने बड़े हादसे के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी कैसे की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *