गुरुग्राम में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत

Jharkhand Workers

मृतकों में 6 झारखंड के मजदूर, गांवों में पसरा मातम

मुनादी लाइव : हरियाणा के गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 6 मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी में हो रहा था निर्माण कार्य
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी का निर्माण कार्य चल रहा था। बेसमेंट में कई दिनों से मिट्टी की खुदाई का काम किया जा रहा था। सोमवार देर रात मजदूर नियमित रूप से काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

दबे मजदूरों को निकालने में जुटी राहत टीम
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Adiwasi Mahotsav

झारखंड के मजदूरों की मौत से गांवों में मातम
इस हादसे में जिन मजदूरों की मौत हुई है उनमें शिवशंकर (निवासी बनिहारा, पूर्वी सिंहभूम), परमेश्वर महतो (निवासी होंडई, पूर्वी सिंहभूम), मंगल मेहतो (निवासी हाथी बिंदा, पूर्वी सिंहभूम), भागीरथ गोपे (निवासी पोहिता, जमशेदपुर), संजीव गोपे (निवासी पोहिता, जमशेदपुर) और धनंजय मेहतो (निवासी होंडई, पूर्वी सिंहभूम) शामिल हैं।

happy Teacher Day

सातवें मृतक की पहचान सतीश (निवासी बुरका जडथल नगर, भरतपुर, राजस्थान) के रूप में हुई है। घटना की खबर जैसे ही मृतकों के गांवों तक पहुंची, वहां मातम का माहौल छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

resizone elanza

Telegram channel

प्रशासन ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *